AMIT LEKH

Post: बांस काटने को लेकर विवाद में मारपीट एक महिला सहित 5 जख्मी

बांस काटने को लेकर विवाद में मारपीट एक महिला सहित 5 जख्मी

एक का गंभीर स्थिति को देखकर सदर अस्पताल  किया रेफर

न्यूज़ डेस्क,सुपौल

संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो

-अमिटलेख

त्रिवेणीगंज (सुपौल) : थाना क्षेत्र के कर्णपट्टी वार्ड नंबर 14 में बांस काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला सहित 5 लोग जख्मी हो गए।  सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मियों में प्रथम पक्ष के कर्णपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी बिजेन्द्र यादव उम्र 45 वर्ष वही द्वितीय पक्ष के महेंद्र यादव उम्र 60 वर्ष मीना देवी उम्र 55 वर्ष रूपेश कुमार उम्र 25 वर्ष एवं झब्बर यादव उम्र 70 वर्ष शामिल है।

मारपीट की घटना में गंभीर रूप जख्मी महेंद्र यादव को बेहतर इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा कि महेंद्र यादव व बिजेंद्र यादव के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। मंगलवार को विवादित जमीन में बांस काटने को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। अन्य सभी जख्मियों का प्राथमिक उपचार ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सुमन कुमारी की देखरेख में किया जा रहा है।

Comments are closed.

Recent Post