ईलाज के क्रम में हुई मौत
पुलिस कप्तान ने एएसपी के नैतृत्व में किया एसआईटी टीम का गठन
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी(जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी। घटना मोतिहारी शहर के जमला रोड स्थित चंडी माई स्थान के समीप की है। उक्त युवक बाइक से जीम जा रहा था। इसी बीच अज्ञात अपराधी बैक टू बैक चार गोली शरीर में उतार दिया। इस घटना के बाद उसे गंभीर हालत में लोगों ने रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देख पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका, पटना ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मृतक युवक का पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमला निवासी चंदेश्वर सिंह के तीसरे पुत्र राहुल उर्फ छोटू (22) के रूप में हुई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि वह अपने बाइक से जीम जा रहा था, इस दौरान घात लगाए अपराधियों ने वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गोली युवक के सीने और जांघ में गोली लगी थी। गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग पहुंचे, जहां लोगों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन के बाद अपराधियों की खोज में जुट गई। घटना के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। मृतक युवक के परिजन फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रहे है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्र ने निरीक्षण के उपरांत इस मामले के सफल उद्भेदन के लिए एएसपी राज के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। उन्होने कहा कि पुलिस इस मामले का जल्द ही उदद्भेन कर लेगी।








