AMIT LEKH

Post: चकिया में विराट शिव गुरु महोत्सव की सफलता के लिये बैठक सम्पन्न

चकिया में विराट शिव गुरु महोत्सव की सफलता के लिये बैठक सम्पन्न

महोत्सव की देखरेख के लिए बनाया गया उड़न दस्ता टीम

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी(जिला ब्यूरो)।पूर्वी चम्पारण के चकिया में विराट शिव गुरु महोत्सव की सफलता को लेकर मंगलवार को एक शिविर आयोजित कर कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान भगवान शिव के गुरू स्वरूप की चर्चा को लेकर शिव शिष्य हरिन्द्रानंद फाउंडेशन के तत्वाधान में होने वाले तीन दिवसीय विराट शिव गुरु महोत्सव की बहुत सारे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई तथा सर्व सम्मति से की अहम निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में व्यवस्था संचालन हेतु 615 स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हर भोला जागरण धुन के साथ हुई जिससे मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं चीनी मिल की खाली पड़े भूखंड की आयोजन समिति के सदस्यों ने भौगोलिक स्थिति का जायजा तथा ट्रैफिक सहित कई बिंदुओं पर बड़ी रणनीति बनाई है। ट्रैफिक व्यवस्था के तहत स्थानीय प्रशासन के सहयोग के लिए 50 स्वयंसेवक तैनात रहेंगे जबकि 75 हजार वर्ग फीट के पंडाल में पुलिस जवान के अलावे दो सौ महिला व पुरुष स्वयंसेवक व्यवस्था बनाए करने में सहयोग के लिए लगे जाएंगे। वही बाइक सवार उड़नदस्ता दला में 15 बाईक पर सवार 30 स्वयंसेवक को तैनात किया गया है, जो कार्यक्रम स्थल से 10 किलोमीटर के एरिया में अपनी पैनी नजर रखेंगे तथा महोत्सव में शामिल होने के लिए आने श्रद्धालुओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने में मदद करेंगे । साथ ही विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से कार्यक्रम स्थल पर कंट्रोल रूम सहित मेडिकल कैंप, पार्किंग, अस्थायी शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के सचिव मुन्ना ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य भगवान शिव के गुरू स्वरूप से लोगो को जोड़ना है एवं महोत्सव में गुरुभ्राता अर्चित आनंद व बरखा आनंद जी शिव शिष्यों को संबोधित करेंगे आदि की जानकारी दी। इस प्रशिक्षण शिविर में बबन सिंह, कन्हैया कुमार, विजय शर्मा, प्रमोद प्रसाद, उमेश दास, रामाधार राम, मनमोहन चौहान, शिव शंकर सिंह, संध्या कुमारी, इंदु देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, बेबी कुमारी, बच्ची देवी सहित सैकड़ों शिव शिष्य मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post