AMIT LEKH

Post: प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी की समीक्षा बैठक संपन्न

प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी की समीक्षा बैठक संपन्न

बैठक में शामिल हुए सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

इमरोज आलम

अमिट लेख

सुगौली (संवाददाता) । प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी की एक बैठक हुईं। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सदस्य सचिव प्रखंड स्तरीय समन्यवक समति तेज प्रताप त्यागी ने किया। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल के सचिवालय के विभागीय आदेश के आलोक में जिलाधिकारी के आदेश अनुसार बैठक का आयोजन किया गया है।जिसमें प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड की कृषि पदाधिकारी,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी और जिलाधिकारी प्रतिनिधि के रूप में जिला योजना पदाधिकारी धनंजय कुमार उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के पदाधिकारी के बीच समन्वय स्थापित करना और क्रियाकलाप करना और उनकी समस्याओं को आपसी सहमति से समाधान करने का विचार विमर्श किया गया। बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की ओर से आंगनवाड़ी भवन निर्माण की बात कही गई। जिसको लेकर अंचलाधिकारी को जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री सोलर लाइट योजना के तहत सोलर लाइट लगाने की समीक्षा की गई।शिक्षा विभाग द्वारा मिशन-दक्ष कार्यक्रम की बात कही गई। क्लास तीन से आठ जो छात्र हिंदी पढ़ने में सक्षम नहीं हैं उनको चिन्हित कर शिक्षा विभाग द्वारा स्पेशल क्लास देकर पढ़ाने की व्यवस्था की बात पर चर्चा की गई। साथ ही  अन्य पदाधिकारी ने अपनी समस्याएं रखी इसको लेकर समस्याओं के समाधान की समीक्षा की गई। बैठक में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रियरंजन,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नाजिश परवीन,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम विजय यादव,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर एम.ए.असद सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Comments are closed.

Recent Post