AMIT LEKH

Post: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता कर्मी व स्वच्छता पर्यवेक्षक की हुई बैठक

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता कर्मी व स्वच्छता पर्यवेक्षक की हुई बैठक

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान में तेजी लाने के लिए किया  उत्प्रेरित

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

इमरोज आलम

अमिट लेख

सुगौली (संवाददाता) । प्रखंड सभागार में प्रखंड समन्वयक ने स्वच्छता कर्मी व स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में कचहरी सचिव की भी सहभागिता रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य छुटे हुए लाभार्थी वैसे लोग जो दलित और महादलित है और गरीब है जिनको शौचालय का लाभ नही मिल पाया है। वैसे लोगों का जल्द सूची में नाम जोड़ना रहा। समन्वयक अखिलेश्वर प्रसाद नेकहा कि बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान में तेजी लाने के लिए उत्प्रेरित किया गया। कहा कि कोई गरीब इस योजना के लाभ से वंचित ना हो। चिन्हित कर उनका नाम सूची में तत्काल जोड़े। जिससे लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान योजना का उनको लाभ मिल सकें। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मौके पर कमलदेव, अखिलेश्वर मिश्र, अकु कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, सुमन कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post