AMIT LEKH

Post: पहाड़पुर से अपहृत दो बच्चों की मां को देवरिया से पुलिस ने किया बरामद

पहाड़पुर से अपहृत दो बच्चों की मां को देवरिया से पुलिस ने किया बरामद

फोन लोकेसन के आधार पर पुलिस ने किया बरामद

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी(जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सिसवा चौबे टोला से दो माह पूर्व अपहृत दो बच्चों की मां को देवरिया थाना के बंगरा-मुंजा गांव से बरामद किया गया। पहाड़पुर पुलिस ने बुधवार को देवरिया पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए अपहर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर महिला को बरामद किया। दोनों को पूर्वी चम्पारण की पुलिस अपने साथ ले गई है। छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे पहाड़पुर थाना के पुअनि बसंत राम ने बताया कि अपहृता दो बच्चों की मां है। उसका देवरिया थाना के बंगरा-मुंजा गांव निवासी नीरज तिवारी ने अपहरण कर लिया था। इसकी प्राथमिकी महिला के पति ब्रजेश कुमार चौबे ने विगत 21 सितम्बर को एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला का गुरुवार को पूर्वी चम्पारण के न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा।

Comments are closed.

Recent Post