टक्कर में एक की मौत एक घायल,सड़क जाम
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
इमरोज आलम
अमिट लेख
सुगौली (संवाददाता) । थाना क्षेत्र के उतरी छपरा बाहास के मीरपुर में तेज रफ्तार बोलोरो ने मोटर साईकिल सावार को जोर दार टक्कर मार दिया जिससे पीछे बैठे एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गया वही दुसरा चालक का पैर टुट गया है। बताया जाता है कि थाना के कैथवलिया गांव निवासी नन्दु सहनी का पुत्र मृतक अनुराग कुमार व शम्भू सहनी का पुत्र विशाल कुमार बाइक से मच्छली बेचते हुये बाजार के तरफ जा रहे थे कि पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया जिससे अनुराग कुमार 12वर्ष की मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक पैया फट गया। बोलेरो चालक व सवार लोग भागने में सफल रहे। घटना से आक्रोशित ग्रामीणो ने सुगौली छपरा बाहास बाईपास को पुआल रख जाम कर दिया। जाम की सुचना पर पहुंचे सुगौली थानाध्यक्ष अमित कुमार व दारोगा रामगुलाम यादव ने आक्रोशित लोगो को समझा बुझाकर जाम को हटाया और शव को अन्यतय परीक्षण हेतू सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है।








