AMIT LEKH

Post: ट्रांसफार्मर से तेल चोरी मामले को लेकर जेई ने कराई प्राथमिकी हुई दर्ज

ट्रांसफार्मर से तेल चोरी मामले को लेकर जेई ने कराई प्राथमिकी हुई दर्ज

63 केवीए ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोर ने तेल की कर लिया चोरी

न्यूज़ डेस्क,सुपौल

संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो

अमिट लेख

त्रिवेणीगंज(सुपौल) : थाना क्षेत्र के कुशहा पंचायत के गांव मयूरवा वार्ड नंबर 4 एवं 5 में लगे बिजली ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने पर जेई राकेश कुमार के आवदेन पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जेई के आवेदन के अनुसार कुशहा पंचायत के मयूरवा वार्ड नंबर 4 एवं 5 में स्थापित 63 केवीए ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोर ने तेल की चोरी कर लिया। तेल की चोरी से नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड को लगभग 23 हजार 400 रुपए की क्षति पहुंचाई गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विधुत लाइन में करंट रहते हुए आरोपित जान जोखिम में डालकर विधुत ट्रांसफार्मर पर चढ़ जाते हैं। फिर करंट की परवाह किए बगैर ट्रांसफार्मर को आरी से काट कर ऑयल निकाल लेते है। इस बाबत त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जेई राकेश कुमार के आवेदन पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post