ट्रक के साथ चालक व सह चालक के साथ 500 कार्टून विदेशी शराब बरामद
सप्ताह पूर्व में शराब तस्करी मामले में लौरिया व चौतरवा में पकड़ा गया दो ट्रक
न्यूज़ डेस्क पश्चिम चंपारण
स्थानीय संपादक
अमिट लेख
बेतिया (मोहन सिंह) मद्यनिषेध विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लौरिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लोरिया पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है बताते चले की करीब एक सप्ताह पूर्व चौतरवा एवं लोरिया पुलिस द्वारा मद्यनिषेध विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो ट्रक विदेशी शराब बरामद किया था हैरत की बात है कि बरामद यह तीन ट्रक विदेशी शराब मद्यनिषेध विभाग के गुप्त सूचना एवं संयुक्त कार्रवाई में बरामद होना जिले में एक चर्चा का विषय बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि मद्यनिषेध विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लोरिया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान वाहन जांच के क्रम में यूपी से तस्करी कर एक ट्रक पर करीब 500 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया और ट्रक चालक और सहायक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया हालांकि इस मामले में आधिकारिक स्तर पर कुछ भी बताने से पुलिस आना-कानी करती रही इसके पूर्व भी लोरिया में बरामद की गई एक ट्रक विदेशी शराब के मामले में भी मीडिया कर्मियों को काफी विलंब से नरकटियागंज एसडीपीओ द्वारा बताया जा सका।








