प्रखण्ड अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष बने अखिलेश व अभिषेक कुमार
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो
अमिट लेख
त्रिवेणीगंज(सुपौल) : गुरुवार को त्रिवेणीगंज विज्ञान महाविद्यालय में प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष का चुनाव को संपन्न कराया गया जिसमें त्रिवेणीगंज प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष के पद पर अखिलेश कुमार यादव को सर्वसम्मति से दुसरी बार चुना गया। एवं युवा राजद नगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव को दूसरी बार त्रिवेणीगंज प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष चुना गया
मौके पर सुपौल जिला युवा राजद अध्यक्ष अनुज कुमार आर्य उर्फ लव यादव सज्जन कुमार संत पंचायत समिति सदस्य बोधी यादव जिला परिषद सदस्य प्रवेश प्रवीण सुशांत यादव अशोक यादव सुभाष यादव आदि उपस्थित थे त्रिवेणीगंज राजद प्रखंड अध्यक्ष दुर्गी सरदार आदि मौजूद थे।








