तीन अपराधी भागने में सफल
तीन मोटरसाइकिल बरामद
न्यूज़ डेस्क पश्चिम चंपारण
स्थानीय संपादक
अमिट लेख
बेतिया (मोहन सिंह) : चनपटिया पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधीक्षक अमरकेश डी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोगों को खोरा ग्राम के पास उत्तर वाहिनी की ओर जाते देखा जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे तीन मोटरसाइकिल पर पांच लोग सवार थे जो मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे पुलिस ने खदेड़ कर दो लोगों को भर दो धर दबोचा जबकि तीन लोग भागने में सफल रहे गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी एक नाली बंदूक , एक जिंदा कारतूस एवं एक बड़ी टॉर्च बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में साठी थाना के वृंदावन निवासी आलमगीर 40 वर्ष पिता जिब्राइल शेख एवं चनपटिया थाना के पोखरिया राय निवासी नौशाद अंसारी 35 वर्ष पिता कुरैशी मियां शामिल है छापामारी दल में चनपटिया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार, दरोगा मंटू कुमार, प्रशिक्षु दरोगा डीके यादव एवं जमादार कृष्ण कुमार आदि शामिल थे।








