AMIT LEKH

Post: अधेड़ व्यक्ति का शव खेत से बरामद

अधेड़ व्यक्ति का शव खेत से बरामद

 जमीनी विवाद में हुआ है हत्या

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी(जिला ब्यूरो)। पुर्वी चम्पारण जिला के महुआवा थाना पुलिस ने पश्चिम सरेह से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। महुआवा थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने बतायी कि थाना क्षेत्र के कोरैया पश्चिम सरेह में ग्रामीणो के सुचना पर व्यक्ति का शव बरामद किया गया है जिसका पहचान कोरैया गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के रूप में हुआ है।

परिजनो का कहना है कि पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद में मारपीट कर हत्या किया गया है। मृतक के शरीर पर भी चोट व कटे का निशांन पाया गया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अन्तयपरीक्षण के लिये सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है।

Comments are closed.

Recent Post