हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस
मृतक परिवार से अलग हो कर रहता था विदेश
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी(जिला ब्यूरो)। एक युवक का संदिग्ध स्थिति में शव बरामद हुआ है। पूर्वी चंपारण जिला के अरेराज ओपी क्षेत्र में युवक का उसके कमरे से शव मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अरेराज ओपी की पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना अरेराज ओपी क्षेत्र के सरेया पिपरा स्थित वार्ड नंबर आठ का है मृतक की पहचान अरेराज ओपी क्षेत्र के सरेया पिपरा गांव के रहने वाले रूपेश पाल ले रूप में हुई है।
मृतक अपने भाईयों से अलग अपना घर बनाकर रह रहा था। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मृतक के भाई नितेश प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2010 में भाई की शादी हुई थी। शादी के एक साल के अंदर ही वह परिवार से अलग हो गया। उसके बाद वह कुछ दिन अपने ससुराल लाइन सुगौली में रहा। फिर 2016 में वह विदेश चला गया। वह विदेश से ससुराल ही आता था और फिर विदेश चला जाता था। परिजनों के अलावा गांव के लोगों के संपर्क में भी नहीं रहता था। अरेराज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है इसकी जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है।








