AMIT LEKH

Post: दो वांछित अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो वांछित अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के लिये अपराधियों को गिरफ्तार करना बनी थी चुनौती

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी(जिला ब्यूरो)। जिला पुलिस ने हत्या, रंगदारी, लूट और सीएलए एक्ट के कांड में शामिल दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ़्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। पुलिस कप्तान कांतेश मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मधुबन इलाके में कुछ अपराधी देखा गया है। सूचना के आधार पर अधिकारियों के नेतृत्व में टीम का गठन कर शुरुआत की गई। इस दौरान मधुबन बाजार से दो युवाओं को सलाह के लिए भेजा गया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के सन्नी सिंह और दीपू सिंह के रूप में हुई है। दोनों पर हत्या, रंगदारी समेत कई  संगीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधियो पर मधुबन, फेनहारा, चकिया ,सीतामढ़ी जिले के बेलसंड में और मुजफ्फरपुर  जिले के साहेबगंज थाने में मामले दर्ज हैं। पुलिस कप्तान ने बताया कि दोनों अपराधी अपराधी सन्नी सिंह और दीपू सिंह मधुबन थाना क्षेत्र में रहने वाले हैं। इनमें से एक के खिलाफ फेनहारा थाना में कई कांड दर्ज हैं।

Comments are closed.

Recent Post