गिरफ्तार बाइक चोर को भेजा जेल
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी(जिला ब्यूरो)। कोटवा थाना क्षेत्र के दीपउ मोड़ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान भाग रहे बाइक चोर को पुलिस ने खदेड़ कर बाइक सहित पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक अरेराज ओपी क्षेत्र के जनेरवा गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह का 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बताया गया है। पुलिस गस्ती दल ने बाइक चोर की तलाशी ली जिसमे एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। गस्ती दल प्रभारी रागीव हसन ने बताया कि बाइक के गिरफ्तार से बाइक के कागजात मांगी गई तो उसने कागजात प्रस्तुत नही किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उक्त स्प्लेंडर बाइक उसने अरेराज ओपी क्षेत्र से चुराई है। पुलिस ने बाइक संख्या बीआर-22 ए जे/2216 और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष पु नि अनुज कुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार बाइक चोर को जेल भेज दिया गया है।








