गिरफ्तार को भेजा जेल
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो
अमिट लेख
त्रिवेणीगंज(सुपौल) : थाना क्षेत्र के योगियाचाही वार्ड नंबर 6 में शुक्रवार की देर रात्रि में एक नामजद को किया गिरफ्तार टॉपटेन में शामिल अपराधी को पूर्व में गिरफ्तार करने पहुंची एसटीएफ टीम के ऊपर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों को एसटीएफ टीम में महिला अधिकारी को नही रहने की बात कह कर हमला बोल दिया। लोगों के उग्र रूप देख एसटीएफ बैक फुट पर आ गई थी। वही हमले की खबर पर बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने मौके से एक महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। हमलावरों में त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के योगियाचाही निवासी साक्षी कुमारी मधेपुरा जिले के गरहा रामपुर वार्ड नंबर 8 अभिमन्यु कुमार,सुबोध कुमार यादव,रामलखन यादव थाना क्षेत्र चटगांव वार्ड नंबर 12 निवासी पवन कुमार प्रभाकर जेल भेज दिया गया था। पूर्व में घटित घटना में ग्रामीण ने बताया था। कि योगियाचाही गांव वार्ड नंबर 6 निवासी जिले के टॉपटेन में शामिल अपराधी रोहित कुमार को उनके गोभी लगे खेत में नाटकीय ढंग से एसटीएफ टीम गिरफ्तार करने पहुंची थी। जहां रोहित एसटीएफ को चकमा देकर फरार हो गया। एसटीएफ टीम में महिला अधिकारी को नही रहने के कारण खेत में गोभी काट रही महिला एवं पुरूष का गुस्सा फूट पड़ा और सभी लोगों ने मिलकर हमला बोल दिया था उक्त मामले में नामजद आरोपी रविंद्र यादव उम्र 35 वर्ष योगियाचाही वार्ड नंबर 6 निवासी को शुक्रवार की देर रात्रि में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह जानकारी देते हुए बताया की उक्त मामले के नामजद अभियुक्त रविंद्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया।








