AMIT LEKH

Post: फर्जी आईडी पर टिकट बनाने वाला एक गिरफ्तार

फर्जी आईडी पर टिकट बनाने वाला एक गिरफ्तार

चोरमा चौक स्थित दीपक मोबाईल दुकान में छापेमारी कर रबिन्द्र कुमार नामक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख

मोतिहारी, (विशेष ब्यूरो)। बापूधाम आरपीएफ जिला के पकड़ीदयाल में छापेमारी करते हुये फर्जी आईडी पर ई टिकट बनाने वाले एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुये आरपीएफ पोस्टकमांडर पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि पकड़िदयाल के चोरमा चौक के दीपक मोबाईल दुकान में छापेमारी कर रबिन्द्र कुमार नामक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से एक लेपटॉप व एक मोबाईल भी जप्त किया गया है। कारोबारी रविद्र कुमार के मोबाईल जांच करने पर पता लगा कि व दस टिकट भी मिला है। जिला के विभिन्न जगहो पर बापूधाम आरपीएफ द्वारा अभियान चला कर ई टिकट कारोबारियो पर नकेल कसना शुरू कर दिया। अबैध ई टिकट कारोबारियो के चलते आम यात्रियो को टिकट नही मिल पाता है।

Comments are closed.

Recent Post