घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर हैं फारार
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी(जिला ब्यूरो)। पारिवारिक कलह में आकर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को जलाया दिया , सूचना पर पहुंचे परिजन चिता से अधजला शव उतारकर पुलिस को सूचना दिया, शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। वहीं ससुराल वाले घर छोड़कर फारार हैं, घटना सुगौली थाना क्षेत्र के रौशनपुर सपहा गांव की हैं।घटना के संबंध में मृतका प्रतिमा देवी के भाई सुगौली थाना क्षेत्र के सुगांव डीह ढंगर टोली निवासी धीरज ने बताया की मेरी बहन 25 वर्षीय प्रतिमा देवी की शादी नव वर्ष पहले सुगौली थाना क्षेत्र रौशानपुर सपहा गांव निवासी दसई राम के सबसे बड़े लकड़ा गोविंदा राम से किया था, शादी के बाद सब ठीक था, दोनो से चार बच्चा हुआ, सबसे बड़ी लकड़ी है आठ वर्ष का रेशमा, उससे छोटा 6 वर्ष का बेटा है सूरज, चार वर्ग का कृष्णनंदन और सबसे छोटा दो वर्ष का लड्डू है। गांव के पास ही एक और बहन की शादी हुई है। उसी ने फोन कर बताया कि दीदी को नहीं देख रहे हैं। तब हम लोग जब बहन के घर आए तो घर में ताला बंद था, पता लगाए तो चला की मेरी बहन को ये लोग जला रहे हैं।








