AMIT LEKH

Post: जननायक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन डायवर्ट

जननायक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन डायवर्ट

 नौ ट्रेनों पर असर

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी(जिला ब्यूरो)। मुजफ्फरपुर नरकियागंज रेल खंड के बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चलने से इस रूट की नौ ट्रेनों के रेल संचालन पर असर पड़ेगा। आठ दिसम्बर से 14 दिसंबर तक चलने वाले रेल कार्य से जननायक समेत तीन ट्रेनें रूट बदलकर चलेंगी।सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह के अनुसार मोतिहारी चम्पारण एक्सप्रेस (14009-10) को नौ और 11 दिसंबर को शार्ट टर्मिनेट होगी। इस तरह मुजफ्फरपुर सप्त क्रांति, राप्ती गंगा और पोरबंदर एक्सप्रेस को भी देरी से चलाया जाएगा। जबकि जननायक एक्सप्रेस, आनंद बिहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ और लोहित एक्सप्रेस को बदले रूट से चलेगी।

Comments are closed.

Recent Post