दो घंटे के अन्दर कटा गया 36 लोगों का चलान
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी(जिला ब्यूरो)। । शहर में बढ़ते ट्रॉफी की समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए मोतीहारी पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्र ने एक अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान सड़क पर गाड़ी पर करने वाले बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से घूमने वाले पेपर लोडिंग और बिना हेलमेट के घूमने वाले की खैर नहीं है। चंपारण रेंज के डीआईजी जयंत कांत मोतिहारी पहुंचे थे। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पर चर्चा की गई गई। जिसके बाद उन्होंने एसपी कांतेश कुमार मिश्र को निर्देश दिए। एसपी ने कार्रवाई करते हुए लागू इसे कर दिया। इसके बाद देखा गया कि शहर के गांधी चौक पर ट्रैफिक के अधिकारी आदित्य प्रकाश खुद से ऑनलाइन चालान काटते दिखे। आदित्य ने बताया कि एसपी सर का आदेश मिला है कि वैसे लोग जो सड़क पर बने उजाला पट्टी अंदर अगर गाड़ी पर करते हैं बिना नंबर प्लेट की गाड़ी सड़क पर दौड़ते हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई करनी है ऑनलाइन चालान काटना है। जिसका मैसेज के माध्यम से आपको जानकारी मिल जाएगी। करीब 2 घंटे के अंदर 36 लोग का चला काटा गया है।








