ठंड में बढ़ जाती है चोरी की घटना
ठंड में चोरी की घटना में हुआ है इजाफा
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो
अमिट लेख
त्रिवेणीगंज(सुपौल) : नगर परिषद क्षेत्र के बलजोरा वार्ड नंबर 2 में बीते गुरुवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। बन्द कमरा का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे और करीब तीन लाख की चोरी की। घटना के वक्त परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। पीड़ित गृहस्वामी बलजोरा वार्ड नंबर 2 निवासी गजेंद्र यादव ने पुलिस को दिए लिखित आवदेन में बताया कि गुरुवार की रात अपने परिवार के सदस्यों के साथ सोया था। देर रात बगल के बंद कमरे में चोर घुसे और गोदरेज के ताले तोड़ कर लगभग तीन लाख के आभूषण व कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। सुबह उठने पर कमरों के अंदर सामान बिखरा मिला। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने बताया कि पीड़ित गृहस्वामी के आवेदन पर मामले की छानबीन की जा रही है।








