AMIT LEKH

Post: गुरुकुल के बच्चे ने दिखाया अपनी मेहनत का रंग

गुरुकुल के बच्चे ने दिखाया अपनी मेहनत का रंग

प्रतियोगिता में आयुष और सत्यप्रकाश ने प्रथम स्थान किया हासिल

न्यूज़ डेस्क,सुपौल

संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो

अमिट लेख

त्रिवेणीगंज(सुपौल) आज रोज रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय सुपौल एल्लीमुनी एसोसिएशन के द्वारा आयोजित त्रिवेणीगंज प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता तरंग 2023 में आवासीय गुरुकुल स्कूल के बच्चे ने प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। क्विज प्रतियोगिता में आयुष एवं सत्य प्रकाश ने प्रथम स्थान हासिल किया। वे दोनों आगामी होने वाले सुपौल जिला स्तरीय क्विज कंपटीशन के लिए चुने गए। जो की 22 दिसंबर 2023 को जवाहर नवोदय विद्यालय सुपौल कैंपस में होना है। एलिमुनी  संगठन के द्वारा दोनों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर  पुरस्कृत किया गया एवं सम्मानित किया गया। क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न संत मैथ्यू , शिवम पब्लिक स्कूल स्कूल, सेंट करेंस, एसपीएम स्कूल ,ग्लोबल एकेडमी ,अन्य स्कूल प्रखंड के शामिल थे।

मौके पर गुरुकुल स्कूल के निर्देशक राकेश चौधरी  ने बताया कि बच्चे के मेहनत ने अपना रंग दिखाया है। इस प्रकार के आयोजन करवाने बच्चों में काफी प्रतिभा को बढ़ाती है। साथ ही साथ आयोजक को भी धन्यवाद ज्ञापन किया । मौके पर एन मैथ्यू देव, मंटू कुमार, भरत सर,पवन कुमार ,गोविंद जोशी, रवि प्रकाश , मनीष कुमार मनीषी आदि मजूद थे ।

Comments are closed.

Recent Post