विकसित बिहार के सपने के लिए जुड़ रहे लोग : जिला प्रवक्ता
न्यूज़ डेस्क पश्चिम चंपारण
स्थानीय संपादक
अमिट लेख
बेतिया (मोहन सिंह) : जिले के रामनगर में जन सुराज कार्यालय का उद्घाटन रविवार को किया गया। कार्यालय के उद्घाटन होने से रामनगर से सटे हुए सुदूर क्षेत्रों तक जन सुराज अभियान को जन-जन तक पहुंचने में मजबूती मिलेगी l रामनगर प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि जन सुराज के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। वहीं हम स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों को और बढ़ाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ सकें। वही जिला अध्यक्ष बिकई महतो व महासचिव राघवेन्द्र पाठक ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अजय द्विवेदी एवम जनसुराज समर्पित निर्दलीय एमएलसी अफाक अहमद ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया l
बिहार को विकसित बनाने लिए जुड़ रहे लोग
इस दौरान जिला प्रवक्ता गेयासुद्दीन शेख ने बताया कि जन सुराज अभियान से जुड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं लोग जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के विकसित बिहार बनाने के उद्देश्य के साथ जुड़ रहे हैं। इस कार्यक्रम में प्रखंड स्तर के संगठन पदाधिकारी, तरुण राय उपाध्यक्ष, सदाकांत शुक्ला सभापति, महिला अध्यक्ष चन्द्रावती देवी, उपाध्यक्ष मन्ना राम, सचिव जयराम महतो, नरकटियागंज व बेतिया अनुमंडल की महिला अध्यक्ष गीता पासवान, नीतू शाही, संगठन संयोजक नरकटियागंज रत्नेश पासवान, बेतिया अनुमंडल युवा अध्यक्ष गौरव मिश्रा, जिला महिला अध्यक्ष रश्मि राव, अनुमंडल सचिव अभय पासवान,चुलबुल सिंह,धर्मेंद्र कुमार,जिला सभापति तुलसी चौधरी, अभियान समिति के जिला संयोजक कृष्ण बिंद, पूर्व महिला अध्यक्ष स्मिता चौरसिया, बगहा अनुमंडल सचिव अभिलाष तिवारी, प्रखंड प्रवक्ता के टीम के साथ जिला मुख्य प्रवक्ता गेयासुद्दीन शेख, जिला प्रवक्ता डॉ. अर्चना बाला, ई. अशरफ अली, जिला सचिव सह मीडिया प्रभारी सिकंदर चंद्रा व अन्य उपस्थित रहे l








