दुर्घटना में एक डॉक्टर व अन्य दो घायल
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
इमरोज आलम
अमिट लेख
सुगौली (संवाददाता) । सुगौली-छपवा मुख्य मार्ग में बंगरा नहर पुल के समीप रात्री में सड़क दुर्घटना में एक चिकित्सक की मौत हो गई। मृतक चिकित्सक का पहचान डॉ मजहर आलम के रूप में हुई है। कार पर सवार एक अन्य चिकित्सक सहित दो घायल हो गये है। सुगौली के स्टेशन रोड़ के जाने-माने दो चिकित्सक डॉक्टर मजहर आलम की सड़क दुर्घटना में डॉक्टर मजहर आलम की मौत हो गई और अन्य चाईल्ड चिकित्सक श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही दो अन्य लोग जख्मी हो गए। सुगौली स्टेशन रोड़ में स्थित न्यू मैक्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर मजहर आलम छपवा टोल टैक्स बंगरा गांव के पास सड़क दुर्घटना हो गया। मोतिहारी रहमानिया में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
पकड़ीदयाल से शादी समारोह से वापिस लौट रहे थे और डॉक्टर श्रवण भी साथ में थे। जो बहुत ही दुखद घटना है। खबर सुनके लोगों में गम का माहौल है। सुगौली में डॉक्टर चेहरा में बहुत ही अच्छा से उभरता हुआ चेहरा थे। सुगौली लौट रहे थे जो बंगरा गांव के समीप उनकी गाड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर से टकरा गई।जिसके कारण उनकी कार ट्रैक्टर के अंदर घुस गई जिसके चलते डॉक्टर मजहर आलम एवं अन्य चाईल्ड चिकित्सक श्रवण कुमार को गंभीर स्थिति में मोतिहारी के रहमानिया में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान डॉक्टर मजहर आलम की मौत हो गई।जबकि गंभीर रूप से जख्मी श्रवण कुमार का इलाज एक नर्सिंग होम में किया जा रहा है। फिलहाल अभी वो खतरे से बाहर हैं। शहर में गम का माहौल है। इस तरह का हादसा गमगीन है। डॉक्टर मजहर आलम एक मशहूर चिकित्सक थे। जो गंभीर बीमारियों का इलाज कर लोगों को स्वस्थ करते थे। जिससे उनकी अलग ही पहचान थी।जो शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के इलाकों सब में यदि किसी के पास पैसा नहीं रहने पर भी इलाज मुफ्त में कर देते थे। इसके कारण घटना होने से लोगों में बेचैनी सी अलग ही देखी जा रही है। यहां बता दे की डॉक्टर मजहर आलम एक निजी नर्सिंग होम( न्यू मैक्स हॉस्पिटल) तथा डॉक्टर श्रवण कुमार एक चाइल्ड हेल्थ के नाम से प्रसिद्ध हैं।








