AMIT LEKH

Post: विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के टक्कर से घटनास्थल पर ही एक की हुई मौत

विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के टक्कर से घटनास्थल पर ही एक की हुई मौत

दूसरा बुरी तरह से हुआ घायल

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी (जिला ब्यूरो) । पूर्वी चंपारण जिले के पकडीदयाल थाना क्षेत्र के चोरमा पंचायत वार्ड नंबर आठ निवासी बंगाली सहनी का 21 वर्षीय पुत्र राजू सहनी का शनिवार को दे रात्रि में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई वही उसका एक साथ सूरज कुमार 20 वर्ष बुरी तरह से जख्मी हो गया बता दे की 15 दिन पहले खरीदी हुई नई अपाची गाड़ी से संबंधी के बरात अपाची बाइक से जा रहा था जो पिपरा के चिंतावन पुर हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के टक्कर से घटनास्थल पर ही राजू सहनी की मौत हो गई वहीं उसका साथी सूरज कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया सड़क पर जख्मी साथी ने पुलिस को बताया जिस पर पुलिस ने पकड़ीदयाल पुलिस को सूचना दी और चौकीदार की सहयोग से पता चला कि चोरमा निवासी बंगाली सहनी का पुत्र है परिजन ने घटना स्थल पर पहुंचकर जख्मी को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले गया वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद लाकर दाह संस्कार कर दिया गया वही घटना के संदर्भ में मृतक के परिजन जानकारी दिया कि रात्री 11 बजे पेट्रोल के लिए मोबाइल में पैसा मांगा लिया और चिंतावनपुर पास के पेट्रोल पंप से तेल लेकर जैसे ही निकला अज्ञात ट्रक वालों ने ठोकर मार दी जिससे राजू सहनी की मौत हो गई और उसका साथी बुरी तरह से जख्मी हो गया राजू भाई बहन में छोटा था जो पढ़ाई के साथ-साथ घर का भी काम करता था मृतक के परिजनो का रो रोकर  बुरा हाल है और पूरे गाँव मे मातम छा गया मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी इस घटना के प्रति शोक व्यक्त करते हुए चोरमा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष चंद्रिका राय शिक्षक सरोज बैठा डॉक्टर खुर्शीद खान लक्ष्मण बैठा विजय दास प्रभात जी ध्रुव केसरी जियालाल राय जगदीश केसरी सहित अन्य शामिल थे

Comments are closed.

Recent Post