कैम्प में 600 जूनियर विंग और सीनियर विंग के एन.सी.सी.कैडेट्स लेंगे हिस्सा
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी (जिला ब्यूरो) पूर्वी चम्पारण जिला के अरेराज स्थित महंथ शिवशंकर गिरी महाविधालय के परिसर में 25 बिहार बटालियन एन.सी.सी.,मोतिहारी के तत्वावधान में अगामी 20 दिसंबर तक के लिए संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 13 का शुभारंभ किया गया। इस वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के विविध विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कुल 600 जूनियर डिवीजन,जूनियर विंग,सीनियर डिविजन और सीनियर विंग के एन.सी.सी.कैडेट्स भागीदारी कर रहे हैं। इस शिविर में कैडेटों को ड्रील ,पी.टी. योग विद्या,सर्विस सब्जेक्ट, मैप रीडिंग,रेक्की,एंबुश,हथियार संचालन,,फायर फाइटिंग हेल्थ हाइजिनऔर स्वच्छता का प्रशिक्षण दिया जाएगा।साथ ही अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं का भी आयोजन किया जायेगा। 25 बिहार बटालियन एन.सी.सी.के समादेशी पदाधिकारी कर्नल प्रदीप कुमार सिंह(सेना मेडल) इस शिविर के कैंप कमांडेंट बनाए गए हैं।कैंप को सुचारु रूप में चलाने के लिए सूबेदार मेजर प्रेम प्रसाद गुरुंग,सूबेदार देव बहादुर जी.टी.और सूबेदार सुनील कुमार सहित एन.सी.सी.पदाधिकारियों पवन कुमार सिंह,देवी दत्त मालवीय,सतीश कुमार,रामनागेश प्रसाद,विकास कुमार एवम विनीति कुमारी की नियुक्ति की गई है। कैंप कमांडेंट कर्नल प्रदीप कुमार सिंह(सेना मेडल)ने ओपनिंग एड्रेस के दौरान कैडेटों को कैंप रूटीन के बारे में जानकारी देते कहा कि कैंप जीवन में अनुशासन और एकता को हासिल करने का बेहतर जरिया है।








