घायल शिक्षक का अनुमंडलीय अस्पताल चल रहा उपचार
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो
अमिट लेख
त्रिवेणीगंज(सुपौल) : थाना क्षेत्र के कुशहा गांव के समीप सोमवार को घर से विद्यालय आ रहे बाइक सवार शिक्षक को दो बाइक सवार युवक ने मिलकर उनके बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे वो सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। उसके बाद दोनों युवक अपने हेलमेट से शिक्षक पर प्रहार कर गंभीर रूप घायल कर दिया। घटना सूचना पीड़ित शिक्षक ने अपने भाई अकरम को दिया।
जिसके बाद उसके भाई ने इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। जख्मी शिक्षक की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुरजापुर वार्ड नंबर 7 निवासी मो.असलम हुसैन की रूप में हुई है। अस्पताल में इलाजरत जख्मी शिक्षक असलम ने बताया कि मैं अपने घर से त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के हेमंतगंज प्राथमिक विद्यालय आ रहा था। इसी दौरान कुशहा गांव के समीप दो बाइक सवार युवक मेरी बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया और उसके बाद अपने हेलमेट से तबातोड़ मारपीट करने लगा। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला युवक सुरजापुर वार्ड नंबर 6 निवासी वहीद अली व एक अन्य अज्ञात युवक था। पीड़ित शिक्षक द्वारा थाने में लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। इधर थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित शिक्षक का आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है।








