ट्रैफिक के नियमों का पालन करने से काफी हद तक रोका जा सकता दुर्घटनाएं
न्यूज़ डेस्क,मण्डल पूर्वांचल
तैयब अली चिश्ती
महराजगंज (जनपद ब्यूरो) महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी बहुआर द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष पटेल ने अपने पुलिस जवानों के साथ चलाया बॉर्डर क्षेत्र के तेरह चार पुल पर सघन चेकिंग अभियान। चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि जिन वाहन स्वामियों के कागजात दुरुस्त नहीं थे ऐसे सात वाहन चालकों का किया गया चालान।
जनपद के नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चौकी प्रभारी मनीष पटेल व हेड कांस्टेबल प्रमोद शाह, रणधीर राव, सुशील सिंह आदि ने आने जाने वाले दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों को रोककर चेकिंग की और चेकिंग के साथ बिना हेलमेट व बिना कागजात के वाहन को चेक करने के बाद वाहन चालकों के चालान किए गए। उपनिरीक्षक मनीष पटेल ने सभी वाहन चालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिना हेलमेट व बिना सीटबेल्ट तथा अपने वाहन संबंधित सभी कागजात साथ लेकर चलें।
वर्तमान समय में मार्ग दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है हमें इसको रोकने के लिए दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट अवश्य लगाना चाहिए उसके साथ ही पीछे बैठे लोगों के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य है। उन्होंने ने कहा की सभी को जागरूक करें ट्रैफिक के नियमों का पालन करने से काफी हद तक दुर्घटनाएं रोका जा सकता है।








