AMIT LEKH

Post: पुलिस को मिली बड़ी सफलता,अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को धर दबोचा

पुलिस को मिली बड़ी सफलता,अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को धर दबोचा

अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा,315 बोर की दो जिन्दा गोली व एक मोटर साइकिल बरामद

न्यूज़ डेस्क पश्चिम चंपारण

स्थानीय संपादक

अमिट लेख

बेतिया (मोहन सिंह) : गुप्त सूचना के आधार पर  बानुछापर  ओ पी पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को एक देसी कट्टा एवं 315 बोर की दो जिंदा गोली के साथ धर दबोचा है कृष्ण उनके पास एक मोटरसाइकिल भी जप्त किया है उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन से पश्चिम रेलवे फाटक गौतमी टावर हाउस के सामने दो अपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं सूचना के आलोक में एक टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया गया गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर दो अपराधियों को एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस ने उनकी एक मोटरसाइकिल भी जब कर लिया गिरफ्तार अपराधियों में साठी थाना के सिरसिया बेलवा निवासी दीपक कुमार मिश्रा 22 वर्ष  पिता स्वर्गीय  हरिशंकर मिश्र एवं सेमरी साठी निवासी अफरोज आलम 19 वर्ष पिता मुस्तफा मियां शामिल है  छापामारी दल में दरोगा सर्वेश यादव जमादार दीप नारायण प्रसाद व धर्मेंद्र  कुमार सिंह आदि शामिल थे

Comments are closed.

Recent Post