पुलिस कप्तान ने किया अपराध गोष्ठी का आयोजन
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी(जिला ब्यूरो)। पुलिस कार्यालय स्थित सभागार भवन में पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्र द्वारा अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अपराध गोष्ठी में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष सहित कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा विधि-व्यवस्था को बेहतर ढंग से बनाये रखने, आम नागरिकों की सुरक्षा तथा अपराध की घटनाओं पर नियंत्रण रखने हेतु आपराधिक प्रवृति के लोगों पर सतत् निगरानी बनाये रखने, आमजन से प्राप्त शिकायतों का ससमय निराकरण, अवैध हथियार बरामदगी, मादक पदार्थ बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाने, सड़क सुरक्षा, मद्यनिषेध कानून का अनुपालन करने संबंधी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए सभी थानाध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किये जाने की घोषणा पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी द्वारा की गयी है।








