AMIT LEKH

Post: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर कार्यशाला आयोजित

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सुरक्षा संगठन के पं. चम्पारण जिलाध्यक्ष नेमा यादव एवं परमेश्वर यादव कि उपस्थित सभी को मानवाधिकार की जानकारी दी

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण 

जगमोहन काजी

– अमिट लेख

बगहा/हरनाटांड, (विशेष संवाददाता)। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को बगहा प्रखंड दो के अंतर्गत महुअवा कटहारवां पंचायत के अमहट गांव के, धार्मिक स्थल दुर्गा मंदिर में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

फोटो : जगमोहन काज़ी

इसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सुरक्षा संगठन के पं. चम्पारण जिलाध्यक्ष नेमा यादव एवं परमेश्वर यादव कि उपस्थित सभी को मानवाधिकार की जानकारी दी। उन्होंने कहा मानवाधिकार मनुष्य के वे मूलभूत सार्वभौमिक अधिकार है जिनसे मनुष्य को नस्ल, जाति, राष्ट्रीयता, धर्म, लिंग आदि किसी भी दूसरे कारक के आधार पर वंचित नहीं किया जा सकता। सभी व्यक्तियों को गरिमा और अधिकारों के मामले में जन्मजात स्वतंत्रता और समानता प्राप्त है। वास्तव में प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे जीवनस्तर को प्राप्त करने का अधिकार है जो उसे और उसके परिवार के स्वास्थ्य, कल्याण और विकास के लिए आवश्यक है। मानव अधिकारों में आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अधिकारों के समक्ष समानता का अधिकार एवं शिक्षा का अधिकार आदि नागरिक और राजनीतिक अधिकार भी सम्मिलित हैं। परमेश्वर यादव ने बताया इंसानी अधिकारों को पहचान देने और वजूद को अस्तित्व में लाने के लिए और अधिकारों के लिए जारी हर लड़ाई को ताकत देने के लिए हर साल 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस यानी यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है।

छाया : अमिट लेख

पूरी दुनिया में मानवता के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को रोकने और उसके खिलाफ संघर्ष को नई ऊंचाई देने में इस दिवस की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारे देश में 28 सितंबर 1993 से मानव अधिकार कानून अमल में आया और 12 अक्टूबर 1993 में सरकार ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन किया। आयोग के कार्यक्षेत्र में नागरिक और राजनीतिक के साथ आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार भी आते हैं। कार्यशाला में बड़ी संख्या में पुरूष ,महिलाएं एवं युवतियां मौजूद थी।

Comments are closed.

Recent Post