AMIT LEKH

Post: नेपाल पुलिस ने दो भारतीय नागरिक को तस्करी मामले में रंगे हाथ पकड़ा

नेपाल पुलिस ने दो भारतीय नागरिक को तस्करी मामले में रंगे हाथ पकड़ा

तस्करों के पास एक बोलेरो व 45.120 किलोग्राम गंजा बरामद

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी (जिला ब्यूरो) : नेपाल पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर बिहार लायी जा रही गांजा के साथ दो भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। उक्त कारवाई नेपाल के हेटौंडा पुलिस ने वार्ड नंबर 15 चूड़ियां माई के समीप की है। जहां एक बोलेरो पर लदी 45 किलो गांजा के साथ दोनो भारतीय नागरिक गिरफ्तार किये गये। जिनकी पहचान पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी शहर के बरियारपुर निवासी 24 वर्षीय भूषण कुमार एवं 21 वर्षीय साजन सिंह के रूप में हुई है। नेपाल जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के अनुसार पूर्व-पश्चिम राजमार्ग अंतर्गत हेटौंडा की तरफ से बीरगंज आने के क्रम में डीएल 43 एनबी 5994 नंबर की भारतीय बोलेरो की जांच की गई। जिसमे उक्त गाड़ी से 45 किलोग्राम 120 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया की गांजा को बिहार ले जा रहे थे। नेपाल पुलिस बरामद गांजा एवं वाहन को जब्त कर दोनो तस्कर को जेल भेज दिया है।

Comments are closed.

Recent Post