पिटाई से घायल बुजुर्ग का ईलाज कर डॉक्टर ने किया रेफर
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो
अमिट लेख
त्रिवेणीगंज(सुपौल) : थाना क्षेत्र के जरैला वार्ड नंबर 6 में गुरुवार की संध्या में कंबल चोरी का आरोप लगाकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की बेहरमी पिटाई कर जख्मी कर दिया। जिसे कॉल 112 टीम के सहयोग से इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों उमेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। जख्मी जरैला नंबर 6 निवासी महेश्वरी यादव उम्र 55 वर्ष है।
घटना के संदर्भ में जख्मी बुजुर्ग के परिजनों ने बताया कि बीते 10 दिन पूर्व गांव में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। आर्केस्ट्रा आयोजन स्थल से गांव के अरुण यादव का कंबल चोरी हो गया। गुरुवार को अरुण यादव व ब्रमदेव यादव ने जख्मी बुजुर्ग के पुत्र पर कंबल चोरी का आरोप लगा कर उनकी जमकर पिटाई करने लगा। इस बाबत त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।








