AMIT LEKH

Post: पूर्व मुखिया की पोती की शादी में हर्ष फायरिंग में एक किशोर की मौत

पूर्व मुखिया की पोती की शादी में हर्ष फायरिंग में एक किशोर की मौत

पुलिस ने किया शव को बरामद

पूर्व मुखिया गेनावती देवी समेत दो लोगों को तत्काल ले लिया हिरासत में 

न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण  

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी(जिला ब्यूरो)  : हर्ष फायरिंग में किशोर की मौत और दो लोग घायल हो गए है। घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद रात भर पुलिस फायरिंग में मृत किशोर के शव और जख्मियों की तलाश में जुटी रही। आज गुरुवार की सुबह किशोर का शव बरामद हुआ लेकिन जख्मियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि उनका इलाज कहां चल रहा है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सिसहनी गांव की पूर्व मुखिया गेनावती देवी के पुत्र अखिलेश पासवान की पोती रिया कुमारी की शादी थी। बरात मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के विसम्भरापुर से आई थी।

बारात दरवाजे पर पहुंची तो वहां हर्ष फायरिंग शुरु हो गई। फायरिंग में एक किशोर गोविंद कुमार के सिर में गोली लगने से मौत हो गई वहीं अन्य दो लोग जख्मी हो गए है। किशोर की पहचान सिसहनी गांव के रहने वाले जय किशोर पासवान के पुत्र के रूप में हुई है। जिसके शव को नदी के पार छिपाया गया था। पुलिस ने गुरुवार की सुबह गोविंद के शव को बरामद कर लिया लेकिन जख्मियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, जिनकी तलाश जारी है। हर्ष फायरिंग की सूचना के बाद पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार के साथ स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि हर्ष फायरिंग में एक किशोर की मौत हो गई है और दो लोग जख्मी है। रात में पुलिस को घटनास्थल पर हर्ष फायरिंग का कोई सबूत और किशोर का शव नहीं मिला था। पुलिस ने पूर्व मुखिया गेनावती देवी समेत दो लोगों को तत्काल हिरासत में ले लिया है। गुरुवार की सुबह में मृत किशोर का शव बरामद हुआ। वहीं जख्मियों के तलाश में कई क्लिनिक को खंगाला जा रहा है। मृत किशोर की मां सुनीता देवी ने बताया कि अखिलेश पासवान की बेटी की शादी में लोग भोज खा रहे थे। उसी दौरान शराब के नशे में धुत प्रभाकर पासवान अपने घर से बंदूक लेकर बाहर निकला, वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश भी नहीं की और उसने गोली गोविंद पर चला दी डीएसपी सुबोध कुमार ने बीती रात एक बयान जारी कर बताया कि सिसहनी गांव में हर्ष फायरिंग की सूचना के सत्यापन पर पता चला कि एक किशोर की मौत हुई है और दो लोग जख्मी है। मृतक की मां सुनीता देवी ने बताया कि अखिलेश पासवान की बेटी की शादी में लोग भोज खा रहे थे। उसी दौरान प्रभाकर पासवान हर्ष फायरिंग कर दी और लाश को हरिवंश पासवान के घर में छिपा दिया। जब मैं रोते हुए अपने बेटे को देखने जा रही थी तो मुझे धक्का देकर भगा दिया।

Comments are closed.

Recent Post