AMIT LEKH

Post: पंचायत उप चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 15 दिसम्बर तक

पंचायत उप चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 15 दिसम्बर तक

28 को होगा उप चुनाव

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

इमरोज आलम

अमिट लेख

सुगौली (संवाददाता)प्रखंड में पंचायत उप चुनाव 2023 की प्रक्रिया जारी है। पंचायत उप चुनाव की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचित पदाधिकारी तेज प्रताप त्यागी ने बताया कि प्रखंड के उत्तरी छपरा बहास पंचायत के वार्ड 11 में वार्ड सदस्य का एक पद और करमवां- रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड 5 में वार्ड पंच का एक पद रिक्त हैं। जिसके लिए चुनावी प्रक्रिया जारी है। 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 16 से 18 दिसंबर तक भरे गए नामांकन पत्रों की जांच की जाएंगी। 20 दिसंबर को नाम वापसी की तिथि है और 28 को मतदान कराया जाएगा। प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन को वज्र गृह बनाया गया है जहां 30 दिसंबर को मतों की गिनती कराई जाएगी। पंचायत उप चुनाव के लिए प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रियरंजन को उप निर्वाचि पदाधिकारी बनाया गया है।

Comments are closed.

Recent Post