दो तस्कर को किया गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी (जिला ब्यूरो) : उत्पाद पुलिस ने दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करों से 42 बोतल ब्रांडेड शराब बरामद की है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्कर दिल्ली से सत्याग्रह एक्सप्रेस से चलकर सुगौली पहुंचे थे। गिरफ्तार तस्कर महीने में सात से आठ बार एसी फर्स्ट क्लास के सफर करके करते थे और शराब की तस्करी करते थे। जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली से रक्सौल आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास से दो शराब तस्कर शराब के साथ सफर कर रहे है। इनके पास में भारी मात्रा में ब्रांडेड लक्जरी शराब भी है। सूचना के आधार पर सुगौली पहुंची ट्रैन से ये तस्कर आननफानन में शराब को उतारकर एक टेम्पो के जरिए मोतिहारी के लिए निकल गए। इसके बाद पुलिस ने पिछा कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 42 बोतल ब्रांडेड शराब बरामद किया गया है। दोनों तस्करों के विक्की कुमार और प्रदीप कुमार है। उन्होंने बताया है कि वे लोग महीने में छह से सात बार एसी फर्स्ट क्लास से सफर करते है और शराब की सप्लाई अपने मालिक को करते है। गिरफ्तार तस्करों ने मामले में मुख्य किरदार के नाम का भी खुलासा किया है, जिसकी जांच की जा रही है। बता दें कि गरुरुवार को मुजफ्फरपुर में सरैया थाना क्षेत्र में पंजाब से आ रहे ट्रक पर 400 कार्टून अवैध शराब को पुलिस ने जब्त किया है। जब्त की हुई शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि कारोबारियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जाएगी। ट्रक में 180 एमएल के 100 कार्टन, 375 एमएल के 100 कार्टन एवं 750 एमएल के 200 कार्टन शराब थी।








