ससुराल वालों ने हत्या कर शव को जलाया
पति सहित तीन गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी (जिला ब्यूरो) : दहेज की बली चढ़ी एक और नवविवाहिता हत्या के ताजा मामला मोतिहारी पूर्वी चम्पारण जिला के केसरिया का है। जहां दहेज के दानवों ने दहेज में कार और तीन लाख रुपया के लिए नवविवाहिता की हत्या कर शव को जला दिया है। वहीं मृतका नवविवाहिता के परिजनों के सूचना पर पुलिस में त्वरित कार्रवाई करते हुए पति ,सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के मठिया गांव का है। पुलिस आरोपित भसुर,गोतनी व ननद के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। मृतका मुजफ्फरपुर जिला के मोहमदपुर देवरिया के बतायी जा रही है। परिजनों के अनुसार वर्ष 2021 में पुष्पा की शादी हुई थी। जानकारी अनुसार केसरिया थाना क्षेत्र के मठिया में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर शव को ससुराल वालों ने जला दिया। सूचना पर मृतका के परिजन पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया। केसरिया थाना अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति सूरज पटेल,सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में आरोपित भसुर,गोतनी व ननद के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमरी में जुटी है। मृतका के पिता के अनुसार वर्ष 2021 में हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार दान दहेज देकर अपने पुत्री पुष्पा कुमारी की शादी केसरिया थाना के मठिया गांव निवासी प्रमोद पटेल के पुत्र सूरज पटेल से किया था। शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल वाले द्वारा दहेज की भूख बढ़ गया। दहेज में कार और तीन लाख रुपया के लिए दबाव बनाने लगे और प्रताड़ित करने लगे। गुरुवार की रात्रि पति सास ससुर सहित सदस्यों द्वारा दहेज के लिए हत्या कर शव को जला दिया गया। केसरिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन पर पति सास ससुर समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।








