AMIT LEKH

Post: सुनील कुमार बने रक्सौल के नए थानाध्यक्ष

सुनील कुमार बने रक्सौल के नए थानाध्यक्ष

छह थानेदार को किया लाइन क्लोज

 पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण  

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी (जिला ब्यूरो) : पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्र ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने बेहतर विधि व्यवस्था संधारण और उपयोगिता को लेकर जिला के दो थानों की कमान नए थानेदार को दिया गया है। वहीं छह थानेदार को लाइन क्लोज किया गया है। एसपी की इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है। बेतिया डीआईजी के अनुमोदन पर एसपी ने कार्रवाई किया है। रक्सौल और चिरैया थाना में नए थानेदार की पोस्टिंग किया गया है। वहीं रक्सौल, डुमरियाघाट, छौड़ादानों, दरपा, नकरदेई ओपी, बजरंग ओपी थानेदार को लाइन क्लोज किया गया है। मोतिहारी पुलिस कप्तान ने बेहतर विधिव्यवस्था ,अपराध पर लगाम और बेहतर उपयोगिता के लेकर दो थाने में नए थानेदार का पोस्टिंग किया गया है। वहीं छह थानेदार को लाइन क्लोज किया गया है। रक्सौल थानेदार नीरज कुमार,  दरपा थानेदार धर्मेंद्र कुमार, छौड़ादानों ध्रुव नारायण, डुमरियाघाट विनय मिश्रा, नकरदेई विक्रांत कुमार ,जय बजरंग ओपी मनोज कुमार को लाइन क्लोज किया गया है। वहीं चिरैया थानाध्यक्ष सुनील कुमार को रक्सौल का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है और प्रमोद यादव को शिकारगंज से चिरैया थानेदार बनाया गया है।

Comments are closed.

Recent Post