हमारे जिला ब्यूरो नसीम खान ‘क्या’ की खास खबर :
इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे बढ़चढ़ कर शामिल हुए
नसीम खान “क्या”
– अमिट लेख
बगहा, (जिला ब्यूरो)। शनिवार को एसएसबी 21 वीं बटालियन के जवानों ने वाल्मीकिनगर स्थित भेड़िहारी राज्यकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के बच्चों संग भेड़िहारी में रैली निकाल कर नशा के खिलाफ लोगो को जागरूक किया।

बतादें,इस रैली को 21वीं वाहिनी के कमांडेंट श्रीप्रकाश नेतृत्व कर रहे थे। इस रैली में स्कूल के बच्चे चढ़-बढ़ कर शामिल हुए। रैली में तरह तरह के स्लोगन से स्थानीय लोगो को जागरूक किया गया। सभी से रैली के माध्यम से आग्रह किया गया की आप सभी नशे से दूर रहे, नशा बहुत ही खराब व जानलेवा होता है। स्थानीय स्कूल राजकीय उत्कर्मिक विद्यालय के बच्चो ने नाटक व कविता के द्वारा और गणमान्य लोगों के भाषण के माध्यम से स्थानीय लोगो को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम एसएसबी गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डॉक्टर विनय (कृषि विशेषज्ञ) के द्वारा प्रयोग दिखाकर लोगो को जागरूक किया और नशे से दूर रहने को लोगो से आग्रह किया। स्थानीय स्कूल के बच्चो द्वारा नशा पर नाटक, नौटंकी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसको इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा काफी सराहना मिली। कमांडेंट श्रीप्रकाश ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और सभी ग्रामवासियों का स्वागत करते हुए इस कार्यक्रम को कराने के उद्देश्य से अवगत कराया साथ ही सभी स्थानीय लोगो को नशा से दूर रहने के लिए आग्रह किया। उन्होंने नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। जन शक्ति फाउंडेशन की लक्ष्मी खत्री ने उपस्थित महिलाओं व पुरुषो को नशे के बारे में जागरूक किया। बतातें चलें कि इस दौरान एसएसबी द्वारा मानव चिकित्सा शिविर और पशु चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। जिनसे स्थानीय लोगो ने दवा प्राप्त किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ इस नशामुक्त कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में कमांडेंट श्रीप्रकाश, गंडक बराज सीमा चौकी के सहायक कमांडेंट विवेक सिंह डांगी, रामपुरवा के सहायक कमांडेंट सीमा चौकी प्रभारी सहायक कमांडेंट वंशदीप मांझी उपस्थित रहे।








