AMIT LEKH

Post: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी झड़प

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी झड़प

खूनी झड़प दो महिला समेत सात लोग हुए जख्मी

न्यूज़ डेस्क,सुपौल

संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो

अमिट लेख

त्रिवेणीगंज(सुपौल) : अनुमंडल क्षेत्र के जदिया थाना अंतर्गत परसागढ़ी उत्तर वार्ड नंबर 14 में जमीन विवाद को लेकर शनिवार को खूनी झड़प हो गई। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडा व ईट पत्थर चलाया गया। इसमें दोनों पक्षों की दो महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्ष जदिया थाना को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने घायलों को लहूलुहान देख तुरंत त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर बी एन पासवान द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

घटना को लेकर बताया जाता है कि एक पक्ष के लोग द्वारा विवादित जमीन पर घर का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसे रोकने के लिए आए दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। हल्ला सुनकर दोनों पक्ष के अन्य भी मौके पर पहुंच और एक दूसरे पर हमला करने लगें। इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर लाठी ,डंडा व ईट पत्थर से प्रहार किया गया। जिसमें जख्मी प्रथम पक्ष के मुकेश कुमार उम्र 19 वर्ष उपेंद्र मेहता उम्र 50 वर्ष कैलाश मेहता उम्र 46 वर्ष शिमला देवी उम्र 48 वर्ष वही द्वितीय पक्ष के गोविंद मेहता उम्र 45 वर्ष ललित देवी उम्र 40 वर्ष तथा नीतीश कुमार उम्र 18 वर्ष घायल हो गए। इस बाबत जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस घटनास्थल पहुंच रही है। आवेदन मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.

Recent Post