AMIT LEKH

Post: पंचायत उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी

पंचायत उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी

बीस दिसम्बर तक वापस लिए जायेंगे नामाकंन

न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण  

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी (जिला ब्यूरो) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिलाधिकारी, मोतिहारी की अध्यक्षता में आगामी पंचायत उप निर्वाचन- 2023 एवं नगरपालिका उप निर्वाचन – 2023 के सफल आयोजन हेतु जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई । समीक्षा के क्रम में निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व के पंचायत निर्वाचन-2021 मे बकाया राशि का भुगतान 31 दिसंबर 2023 तक हर हाल में सुनिश्चित करें एवं एसी /डीसी बिल का समायोजन शीघ्र सुनिश्चित करें । पंचायत उप निर्वाचन 2023 से संबंधित जानकारियां देते हुये जिलाधिकारी ने बताया कि कुल प्रखंडों की संख्या -22 कुल पंचायतों की संख्या -62 कुल वार्डों की संख्या -57 कुल ग्राम पंचायत मुखिया की संख्या -01कुल ग्राम कचहरी सरपंच की संख्या- 01 कुल पंचायत समिति सदस्य की संख्या- 01 कुल ग्राम पंचायत सदस्य की संख्या- 15 कुल ग्राम कचहरी पंच की संख्या- 42 मतदान केंद्रों की संख्या -95 मतदान की तिथि 28 दिसंबर 2023 मतगणना की तिथि 30 दिसंबर 2023 समिक्षा की तिथि -16 दिसंबर 2023 से 18 दिसंबर 2023 तक । अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि- 20 दिसंबर 2023 प्रतीक आवंटन -20 दिसंबर 2023,सभी 22 प्रखंडों में वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र बनाया गया है । नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 की भांति संबंधित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा मतगणना जिला मुख्यालय में संपन्न कराया जाएगा ।इस अवसर पर सभी अनुमंडल पदाधिकारी , प्रभारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे ।

Comments are closed.

Recent Post