AMIT LEKH

Post: ट्रक की ठोकर से टेम्पो सवार एक की हुई मौत

ट्रक की ठोकर से टेम्पो सवार एक की हुई मौत

चार हुए घायल

न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण  

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी (जिला ब्यूरो) : पूर्वी चम्पारण जिला के केसरिया राष्ट्रीय राज्य में बथना के समीप देर रात्रि ट्रक की ठोकर से टेम्पो सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी ले गई। जिसमें एक की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक ढेकहा कासवा का लालबाबू सहनी(50) बताया गया है। अन्य घायल भी कसवा गांव के ही बताए गए है। बताया जाता है कि पांचों बारात में खाना बनाने का काम करते थे। इसी क्रम में कोटवा के किसी बारात में खाना खिला ई-रिक्शा से देर रात्रि घर लौट रहे थे। तभी मठबनवारी व बथना के बीच पीछे से तीव्र गति से आ रहा ट्रक ठोकर मार दिया। जिससे ई-रिक्शा पलट गई। व पांचों सवार घायल हो गए. जिसमें लालबाबू की मौत इलाज के दौरान हो गई। वही अन्य का इलाज मोतिहारी निजी अस्पताल में चल रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जाता है कि मृतक को दो पुत्र व दो पुत्री है।

Comments are closed.

Recent Post