AMIT LEKH

Post: बाइक की चपेट में आने से एक अधेड़ हुआ घायल

बाइक की चपेट में आने से एक अधेड़ हुआ घायल

घायल को ईलाज के लिए ले जाने के क्रम हुई मौत

न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण  

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी (जिला ब्यूरो) : पूर्वी चम्पारण जिला के केसरिया बरहरवा कला पूर्वी पंचायत के वार्ड पांच में देर रात बाइक की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मिठू राम का पुत्र सूरज राम (50) बताया जाता है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक कोटवा स्टेट बैंक में प्राइवेट स्तर पर काम करता था। उक्त व्यक्ति की देर संध्या केसरिया में एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए घर से निकला था। दरवाजे के समीप ही किसी अज्ञात बाइक ने ठोकर मार दिया। बाइक की ठोकर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर स्थिति में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में ही दम तोड दिया। मृतक कोटवा स्टेट बैंक में प्राइवेट स्तर पर काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह घर का एकलौता कमाने वाला सदस्य था। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post