भाजपा सुगौली विधानसभा स्तरीय पार्टी पदाधिकारी की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
इमरोज आलम
अमिट लेख
सुगौली (संवाददाता) : भाजपा ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल के उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री जायसवाल ने सरकार के प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहीत कई महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचाने संबंधी कई दिशा निर्देश दिये। वही पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर बुथ कमेटी से लेकर पन्ना प्रमुख व मंडल कमेटी तक को सशक्त करने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह हकीकत है मोदी जी की इस गजब विश्वसनीयता पर विरोधियों द्वारा लगाए जाने वाले तमाम प्रश्नचिन्ह जनता ने खारिज कर दिया है।
आने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।कार्यक्रम को जिला प्रभारी के रूप में आए पूर्व मंत्री राजेश सिंह, लोकसभा प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा,जिला अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, पूर्व एमएलसी बबलू गुप्ता, चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल खंडेलवाल, लोकसभा संयोजक रवि सिंह ने संबोधित किया वही धन्यवाद ज्ञापन भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास शर्मा व संचालन जिला महामंत्री राम इकबाल प्रसाद ने किया कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रवि पासवान, मुरारी पाण्डेय, महेश मिश्रा, पुष्पेंद्र तिवारी, मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजू भगत, मुकुल सिंह, प्रदीप सर्राफ, जिला मंत्री सपना शर्मा, मुखिया सोनालाल सहनी, नईम खान, मैनेजर सहनी, अनिरुद्ध सिंह, शिवचंद यादव, ललित नारायण सहनी, ब्रह्मदेव सहनी, गुंजन शर्मा उमेश प्रसाद, हरिशंकर सर्राफ, विजय सर्राफ, चंदन गुप्ता, बिट्टू ठाकुर सहीत अन्य लोग मौजूद थे।








