जांच में जुटी पुलिस
न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी (जिला ब्यूरो) : पूर्वी चम्पारण जिला में जनप्रतिनिधियों के पार्टी में जाम छलकते वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरभंगा डीएमसीएच के शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारे मे हड़कम्प मचा ही था कि मोतिहारी से भी सोशल मीडिया पर शराब पार्टी करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चकिया प्रखंड प्रमुख और कुछ पंचायत समिति सदस्य व समर्थक के बीच चलने की बात कही जा रही है।
वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रॉल हो रहा है। लोग तरह तरह के चर्चा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रखंड प्रमुख के असविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला कुछ प्रखंड में सदस्यों को लेकर नेपाल सैर पर पक्ष विपक्ष निकले है, तो कुछ लोग शराबबंदी का धज्जियां उड़ाते हुए घर पर ही सदस्यों के साथ पार्टी करने में जुटे है।वायरल वीडियो को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। वहीं पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। मोतिहारी के चकिया प्रखंड के एक शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो चकिया प्रखंड प्रमुख पति का बताया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टी अमिट लेख नही कर रही है। वहीं वीडियों में प्रमुख पति के सामने टेबल पर शराब की बोतल रखी हुई है। वहीं शराब के साथ कबाब औऱ ग्लास में पैग भी दिखाई दे रहा है। कुछ लोग शराब पार्टी में बात चीत भी करते सुने जा रहे है। वहीं शराब पार्टी में फिल्मी गाना भी बजते सुनी जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खूब ट्रॉल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।








