AMIT LEKH

Post: इंडो नेपाल सीमा पर भारत से नेपाल को तस्करी की गाय और बैल को एसएसबी ने पकड़ा

इंडो नेपाल सीमा पर भारत से नेपाल को तस्करी की गाय और बैल को एसएसबी ने पकड़ा

एसएसबी के जवानों को देख मवेशी तस्कर मवेशियों को छोड़ कर भागने में रहे सफल

हमारे जिला ब्यूरो नसीम खान क्या की रिपोर्ट :

न्यूज़ डेस्क, पुलिस जिला बगहा

नसीम खान ‘क्या’

– अमिट लेख

बगहा, (जिला ब्यूरो)। इंडो नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने भारतीय क्षेत्र से नेपाल के लिए तस्करी की करीब एक दर्जन गाय बैल को पकड़ कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। बतादें की वाल्मीकिनगर थानांतर्गत सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी 21वीं बटालियन रमपुरवा समवाय ई कंपनी ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लगभग एक दर्जन तस्करी कर नेपाल भेजने की गाय और बैल को शनिवार की शाम जब्त करने में कामयाबी हासिल की है। इस की जानकारी देते हुए रमपुरवा बीओपी के कंपनी कमांडर निरीक्षक हेमराज राम ने बताया कि शनिवार की शाम गुप्त सूचना प्राप्त हुई की कुछ मवेशी तस्कर के द्वारा कुछ मवेशियों को भारत के रास्ते नेपाल की ओर ले जाया जा रहा है।

इस सूचना को गंभीरता से लेते  हुए एसएसबी के उपनिरीक्षक तानियो दादा के नेतृत्व में जवानो के टीम को उक्त स्थल पर भेजा गया। जहां चंपामाई स्थान के समीप कुछ तस्करों को मवेशियों को भगाते ले जाते देखा गया। एसएसबी के जवानों को देख मवेशी तस्कर मवेशियों को छोड़ कर मौके से भागने में सफल रहे। बाद में जब्त किए गए मवेशियों में 6 बैल और 7 गाय को पकड़ कर वाल्मीकिनगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया। इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय प्रसाद राय ने बताया कि कुल 13 गाय और बैल को एसएसबी के द्वारा थाना को सौंपा गया है। आवेदन के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई करते हुए अज्ञात मवेशी तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post