छिनतई के कारण हुआ यह हादसा : सलोनी
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
इमरोज आलम
अमिट लेख
सुगौली (संवाददाता) : रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रविवार को दरोगा भर्ती की परीक्षा देने जा रही एक लड़की ट्रेन के चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल पलानवा थाना क्षेत्र के उंचीडीह निवासी प्रमोद पाण्डेय की पुत्री सलोनी कुमारी बताई गई है। घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने उसे ईलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने मोतिहारी रेफर कर दिया। ईलाज के दौरान गंभीर स्थिति में घायल पीड़िता ने बताया कि किसी ने मेरी मोबाईल छीन लिया और गिरा दिया। घटना के बाबत बताया जाता है कि पीड़िता पैंसेजर ट्रेन से सलोनी दरोगा भर्ती की परीक्षा देने जा रही थी। जिस दौरान गिरकर वह ट्रेन के चपेट में आ गई। जिससे उसकी एक पैर एवं एक हाथ का कुछ भाग कट गया। इस बाबत जीआरपी थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसल गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई।








