भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो
अमिट लेख
त्रिवेणीगंज(सुपौल) : नगर परिषद क्षेत्र के बभनगामा मध्य विद्यालय में रविवार को भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक को भाजपा के वरिष्ट नेता भुनेश्वरी साह ने संबोधित किया। और केन्द्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में कुछ लोगों ने भाजपा का दुपट्टा ओढ़ दामन थाम लिया है। मौके पर शंभु गुप्ता योगेंद्र वियोगी संजय सिंह मो. जहांगीर रामस्वरूप हजारी बलदेव राम मनोज पासवान अजय कुमार यादव विजय कुमार झा संजीव झा भवेश कुमार झा शिवशंकर बबलू चौधरी आदि मौजूद थे।








