प्रथम दिन बिहार और बंगाल के बीच खेला गया टूर्नामेंट
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
इमरोज आलम
अमिट लेख
सुगौली (संवाददाता) : सुषमा फिल्म के तत्वाधान में अंतर राज्य महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सुगौली के एमजेके स्टेडियम में आरंभ हुआ आज के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे जी बिहार ग्लोबल हिंदू फेडरेशन के अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह बेरुआर श्रीमती संगीता चित्रांश प्रदेश महिला मोर्चा भाजपा ओम सई एजेंसी से ऋषि आर्य जी मोहम्मद हाशिम जी आजाद क्लब के संरक्षक श्री राजा सिंह जी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री प्रदीप सर्राफ मोहमद हाशिम l जी संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय करवा कर मैच का शूभारंभ करवाया।
वही आज का मैच बिहार और बंगाल के बीच शुरू हुआ। मैच के शुरुवाती दौर से बिहार की टीम बंगाल पर लगातार दबाव बनाती हुई दिखी। मैच के कुछ मध्यांतर तक बिहार ने बंगाल पर दो गोल कर के बंगाल पर दबाव बनाए हुए। वही मध्यांतर के बाद भी बिहार लगातार गोल करने के लिए बंगाल पर दबाव बनाती दिखी।और फिर एक गोल बंगाल पर दाग दिए। बंगाल भी लगातार कोशिशों बाद बंगाल ने बिहार एक गोल दाग दिए। मैच के आखरी समय के बिहार ने एक गोल और दाग दिए। और मैच के अंत तक बिहार के चार गोल कर आज का मैच अपने नाम का लिया। आज के मैच के रेफरी राकेश कुमार सुमन पोद्दार विमल मंडी थे । वही मौके पर चंद्र भानु सिंह, रमोद सिंह, अभिनव अभिषेक,नवनीत कुमार, मनीष सिंह,परमात्मा सहनी, रामकिशन यादव, राजा सिंह ऐनुल हक सहित अन्य लोग मौजूद थे।








