AMIT LEKH

Post: तीन दिन पूर्व पति-पत्नी की आपसी विवाद में पत्नी की हुई थी मौत

तीन दिन पूर्व पति-पत्नी की आपसी विवाद में पत्नी की हुई थी मौत

साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को गंडक नदी के किनारे किया दफ़न  

न्यूज़ डेस्क,पश्चिम चंपारण

स्थानीय संपादक

अमिट लेख

बेतिया (मोहन सिंह) : श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गंडक नदी के किनारे से दंडाधिकारी की उपस्थिति में रविवार की शाम गड्ढा खोदकर 30 वर्षीय युवती का शव बरामद किया है।

जिसकी पहचान सिसवा मंगलपुर निवासी मैरा खातून पति मीरा हुसैन के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मीरा हुसैन पति-पत्नी की आपसी विवाद में करीब तीन दिन पूर्व मैरा खातून की पीठ पीठकर  हत्या कर दिया और गुप्त रूप से शव को ले जाकर नदी के किनारे जमीन खोदकर दफना दिया था।

बताया जाता है मृतिका मैरा खातून की शादी सूरत में ही प्रेम प्रसंग में मीरा हुसैन के साथ के साथ हुई थी। उस समय मीरा हुसैन सूरत में ही रहकर मजदूरी किया करता था। पुलिस ने शव का जीएमसीएच अस्पताल बेतिया में पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। हत्यारा पति मीरा हुसैन  सपरिवार फरार बताया जाता है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

Comments are closed.

Recent Post